पीपलूंद में खेत में घुसे आवरा मवेशी को भगाने गये युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम

02 October 2026

ADVERTISEMENT
पीपलूंद में खेत में घुसे आवरा मवेशी को भगाने गये युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पीपलूंद कस्बे में खेत पर रखलवाली करने गये एक अन्नदाता जिंदगी की जंग हार गया।

रमेश तेली
रमेश तेली

और युवा किसान की दर्दनाक मौत गई। मामला पीपलूंद गांव का है जहां पर शाम को लगभग 4 बजे पीपलूंद निवासी 36 वर्षीय रमेश तेली पुत्र भूरा तेली अपने खेत पर कृषि कार्य व रखवाली करने गया था। इसी दौरान अचानक खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गया था। लेकिन मौके पर पास में ही पड़ी रस्सी मैं बुरी तरह उलझ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया। जिससे वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए जहाजपुर राजकीय अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की रास्ते में ही सांसे टूट गई। और उसने दम तोड़ दिया। जहाजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह ने बताया की परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। और पुलिस द्वारा घटना का मामला थाने में मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना ने संपूर्ण पीपलूंद कस्बे को झकझोर करके रख दिया है। 36 वर्ष की उम्र में युवा किसान रमेश तेली की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिससे परिवार में मातम छा गया और मोहल्ले में कोहराम मच गया। रिपोर्ट – दुर्गेश रेगर पीपलूंद
राजस्थान / भीलवाड़ा

ADVERTISEMENT